रंगिया: महकमा प्रशासन द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर अवैध आरा मिलों पर छापा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया: महकमा प्रशासन द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर अवैध आरा मिलों पर छापा

                          लकड़ी व मशीन जब्त
रंगिया महकमा के विभिन्न अंदरुनी क्षेत्रों मे अवैध  रुप से चल रही आरा मिलों के खिलाफ एक अभियान चलाकर आज रंगिया महकमा प्रशासन ने पुलिस वाहिनी और जिला वन विभाग के सहयोग से तीन अवैध आरा मिलों को जब्त करने मे सफलता हासिल की। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 8 बजे एक गुप्त सूचना के आधार पर गोमथा, पुथिमारी,कुमारपाटा, पेराखोवा तलासी चौकी के पास निजवारी गाँव  में अवैध रुप से संचालित आरा मिल पर छापा मारकर भारी मात्रा में कीमती लकड़ी, मशीन व अन्य उपकरणों और कुंदों को जब्त कर मील को सील कर दिया गया है। यह अभियान रंगिया महकमा प्रशासन द्वारा वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में चलाया गया था। दूसरी ओर गोमथा पुथिमारी गाँव मे जाकिर आली, कुमारपाटा गाँव मे जलील आली और निजबारी गाँव मे आब्दुल आली नामक 3 काठ व्यवसायियों को इस अवैध व्यवसाय से जुड़े होने के संदेह मे अधिकारियों द्वारा पूछताछ की जा रही है। मालूम हो कि रंगिया महकमा के भारप्राप्त अतिरिक्त उपायुक्त डा० बेदांग तालुकदार द्वारा अपना कार्यभार ग्रहण करने के 1 महीने के अंदर इस प्रकार का कदम उठाने पर स्थानीय लोगों के लिये आशा की एक नयी किरण साबित हो रही है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें