रंगिया में होली पर उत्साह दिखा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया में होली पर उत्साह दिखा


रंगिया से अरुणा अग्रवाल

रंगिया। रंगों का त्योहार होली देशभर के साथ साथ रंगिया मे भी हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनायी गयी। सोमवार शाम को शुभ मुहूर्त में मंत्रोच्चार के साथ होलिका दहन किया गया। इसदिन महिलाओ को भी समूह में होली के गीत गाते हुए पूजन करते देखा गया। इसदिन सभी घरों में विभिन्न तरह के पकवान बनाए गए। वही आज सुबह एक दूसरे को रंग लगाने का दौर शुरू हुआ जो कि दोपहर तक जारी रहा। इस मौके पर शहर मे सुबह से ही एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाने के लिए बच्चे, युवा-युवतियों व अन्य लोग टोलियां बनाकर घरों से निकले। लोगों ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली का पर्व मनाया व गले लगकर होली की शुभकामनाएं दी और बड़ो से आशीर्वाद लिया। महिलाओ को भी  अपने परिवार और अपनों के बीच रंग गुलाल की होली खेलते देखा गया। गली मोहल्लों में चंग की थाप पर होली के गीत गाते युवक एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते नजर आ रहे थे। रंगिया के लाब्रा ग्रुप ने वार्ड नं 4 मे होली मनायी इस मौके पर डी जे, रंगों आदि की व्यवस्था की गयी थी। इस बार रंगिया में खास बात यह भी रही की होली में पक्के रंग का इस्तेमाल बहुत ही कम रूप में हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें