रंगिया: कोरोना वायरस को लेकर महकमा प्रशासन का विशेष अभियान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया: कोरोना वायरस को लेकर महकमा प्रशासन का विशेष अभियान


                    भारी मात्रा मे अवैध मास्क जब्त

रंगिया।महकमा के भारप्राप्त अतिरिक्त उपायुक्त डा० बेदांग तालुकदार के निर्देशानुसार रंगिया राजस्व चक्र के चक्राधिकारी मनाली जैन के नेतृत्व मे आज स्वास्थ्य विभाग के एक दल द्वारा रंगिया शहर के विभिन्न व्यवसायिक  प्रतिष्ठानों से भारी मात्रा मे अवैध मास्क जब्त किया गया। जब्त किये गये इन मास्कों पर एमआरपी छपी न होने के साथ साथ  उत्पादनकारी कंपनी की जगह  भारतीय भाषाओं के अलावा कुछ अन्य शब्द मुद्रित है। दूसरी और इनमें तैयार की गयी तिथी, इसका उत्पादन आदी  तथ्य भी प्रतिष्ठान नही दे पा रहे है। समूचे विश्व मे कोरोना भाइरस के भयंकर आतंक के समय रंगिया प्रशासन भी  सतर्क होती देखी जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें