गुवाहाटी। असम में शुक्रवार को 2534 नये कोरोना संक्रमितों मरीजों की शिनाख्त हुई है। असम में शुक्रवार को भी 16 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 36413 लोगों की जांच की गई है। संक्रमितों का आंकड़ा 6.96 फीसद है।
राज्य में कोरोना से अब तक कुल 430 व्यक्तियों की मौत हुई है। शुक्रवार को 16 कोरोना रोगियों की मृत्यु हुई है। एक दिन में कामरूप (मेट्रो) जिला में 588, जोरहाट जिला में 194, डिब्रूगढ़ जिला में 172, धेमाजी जिला में 153 मरीजों की शिनाख्त हुई है।
राज्य के वित्त, स्वास्थ्य आदि मामलों के मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा ने शुक्रवार की देर रात ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 138339 हो गई है। जबकि, 108329 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 29577 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। (हि.स.)
Advertisement
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें