चुनावी मोड में धुबड़ी भाजपा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

चुनावी मोड में धुबड़ी भाजपा


रविन्द्र तोदी

 जिला कार्यनिर्वाहक सभा का आयोजन

गो तस्करी व ड्रग कारोबारीयो पर नकेल कसने के लिए भाजपा ने किया धुबड़ी पुलिस का शुक्रिया

धुबड़ी। भले ही असम विधानसभा चुनाव में अभी देरी है। परंतु भाजपा अभी से चुनावी मोड में आ गई है। तथा धुबड़ी भाजपा के सभी घटक संगठनों के पदों पर नयी नयी नियुक्तियों के साथ ही पार्टी ने बड़े पैमाने पर सदस्य भर्ती अभियान भी चला रखा है। इसी क्रम में भाजपा की धुबड़ी जिला इकाई की कार्यकारिणी की सभा का आयोजन किया गया। जहां जिले भर से दलीय पदाधिकारी नेता कार्यकर्ता सभा में शामिल हुए।स्थानिय गुरुद्वारा के सभागार परिसर में आयोजित सभा की अध्यक्षता भाजपा के प्रभारी अध्यक्ष प्रसनजीत दत्त ने की। मोके पर गोलकगंज के विधायक अश्विनी राय सरकार, प्रभारी सुखेन राय,राष्ट्रीय परिषद के सदस्य विमल ओसवाल, पूर्व अध्यक्ष दिपक कुमार साहा भी उपस्थित थे। होम आइसोलेशन का पालन कर रहे जिला अध्यक्ष डॉ देवमय सान्याल ने स्कृन प्रोजेक्टर के माध्यम से आनलाईन पर सभा को संबोधित किया। भाजपा अध्यक्ष ने धुबड़ी के रास्ते बांग्लादेश को लगातार हो रही गायों की तस्करी, जिले में चल रहे ड्रग व नशे के कारोबार व अन्य असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए असम सरकार, जिला प्रशासन व विशेष रूप से धुबड़ी पुलिस महकमे को धन्यवाद प्रेषित किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि धुबड़ी शहर में कृत्रिम बाढ़ की समस्या को खत्म करने के लिए मास्टर प्लान हेतु व्यवस्था हाथ में ली गई है। साथ ही शहर में ट्राफिक की बड़ी समस्या को देखते हुए शहर की मुख्य सड़क जीटीबी रोड से संलग्न गोरीपूर तक जुड़ने वाले एक विकल्प पथ की योजना पर भी काम चल रहा है। तथा महकमा परिषद से गोरीपूर तक रोड सह बांध सह स्विचगेट की एक परियोजना का सर्वेक्षण भी पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा भी भाजपा के शासन में चल रहे उन्नयनमुलक कामों का जिक्र किया। तथा असम सरकार को धन्यवाद प्रेषित किया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें