लिपिका मोदी डॉक्टर सरोजिनी नायडू इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लिपिका मोदी डॉक्टर सरोजिनी नायडू इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित


गुवाहाटी। इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट्स की क्राउन विनर और सोशल एक्टिविस्ट लिपिका मोदी को डॉक्टर सरोजनी नायडू इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। गुवाहाटी निवासी किशन कुमार लोहिया की पुत्री और रितेश मोदी की धर्मपत्नी लिपिका को यह अवार्ड एशियन अकैडमी आफ आर्ट मारवाह स्टूडियोज के अध्यक्ष संदीप मारवाह ओर आईसीएमआई के महासचिव अशोक त्यागी द्वारा एक ऑनलाइन कार्यक्रम के द्वारा प्रदान किया गया। यह अवार्ड उन चुनिंदा महिलाओं को दिया जाता है जो देश विदेश में अपने क्षेत्रों में तथा देश की तरक्की के लिए विशेष रूप से अपना योगदान देती है। लिपिका को इससे पहले भी अपने हुनर और देश के लगातार विकास में सहयोग देने के लिए काफी पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। उन्हें ऑल इंडिया अचीवर्स कॉन्फ्रेंस की तरफ से क्रॉउन वूमेन आफ सब्सटेंस अवार्ड से भी नवाजा गया। पिछले साल उन्होंने  मिस  ई एन ई आई एम वर्ल्ड रनर्स अप क्राउन जीता। ये मेवन मिस प्लस साइज इंडिया 2019 में उत्तर पूर्वी भारत से इकलौती फाइनलिस्ट रही। इन्हे इंटरनेशनल प्राइड वुमन अवार्ड 2020 से भी नवाजा गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें