अमित नागोरी
गोलाघाट। सहयोगी दल भारतीय जनता पार्टी के मुख्य कार्यकर्ताओं से मंत्री अतुल बोरा ने बोकाखात में बातचीत की। कोविड -19 के इस प्रतिकूल समय में सभी कार्यकर्ताओं ने लोगो के साथ रहकर उनके सेवा में स्वयं को स्मर्पित कर दिया है। मंत्री ने उनसे आग्रह किया हैं कि आने वाले दिनों में भी लोगों को ऐसी सेवाएं प्रदान करते रहें।
बैठक में गोलाघाट जिला भाजपा अध्यक्ष देबो प्रदीप बोरा, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य अनिमेष शैकिया और आकाश फुकन, मंडल अध्यक्ष जीवेश्वर हजारिका और बेदब्रत बोरा के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें