ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी
लखीमपुर। लखीमपुर के श्री श्रीहनुमान मंदिर के नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस नव गठित कार्यकारिणी में रामाकांत सिंह को अध्यक्ष, संजय दुबे कार्यकारी अध्यक्ष, अशोक जयसवाल उपाध्यक्ष, छत्रपति गुप्ता महासचिव, उमेश जायसवाल सह सचिव, भोला पांडे कोषाध्यक्ष तथा सुभाष यादव को प्रचार सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। इसके अलावे गुड्डू द्विवेदी, अमित आनंद, भीम पांडे, संतोष कुशवाहा, नवीन गुप्ता, संजीव मिश्रा, देव जयसवाल, प्रदीप कुमार पूरमद, राजेश चौधरी ,विकास पंडित, कनक पांडे, सुरेंद्र शाह ,रंजन तिवारी, शक्ति झा, संदीप गुप्ता, नंदकिशोर गुप्ता को कार्यकारिणी सदस्य का कार्यभार सौंपा गया है। इसके अलावे मंदिर के सर्वांगीण विकास हेतु एक सलाहकार समिति का भी गठन किया गया। जिसमें सुशील कुमार शुक्ला, जमुना प्रसाद, ओमप्रकाश तिवारी तथा हरेंद्र कुशवाहा को सलाहकार का दायित्व दिया गया। जो समय समय पर उचित परामर्श देकर नवगठित कार्यकारिणी को समाज के हित में मंदिर के सर्वांगीण विकास के लिए मार्गदर्शन करेंगे। परामर्शदाता सुशील कुमार शुक्ला, हरेंद्र कुशवाहा तथा जमुना प्रसाद ने नई गठित कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें