डिब्रूगढ़ में मां अंजनीपुत्र की लाडल्या का 18वां वार्षिकोत्सव संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

डिब्रूगढ़ में मां अंजनीपुत्र की लाडल्या का 18वां वार्षिकोत्सव संपन्न



सुमन शर्मा

डिब्रूगढ़। डिब्रूगढ़ में महिलाओं द्वारा संचालित जानीमानी धार्मिक संस्था मां अंजनीपुत्र की लाडल्या ने आज अपना 18वां वार्षिकोत्सव नगर के हनुमान सिंघानिया पथ स्थित गणपति मार्केट कॉम्पलेक्स में बड़े ही धूमधाम एवं भक्तिभाव के साथ मनाया।इस अवसर दिन के 11 बजे से बालाजी महाराज का बड़ा ही मनमोहक दरबार सजा कर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई एवं बाबा की अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई। इसके पश्चात सभी सदस्याओं ने मिलकर प्रथम पूज्य भगवान गणेश का आह्वान कर अपने सुमधुर स्वर में भजनों के साथ संगीतमय सुंदरकांड का पाठ कर बालाजी महाराज को रिझाया। पाठ के दौरान बाबा के जन्म की बधाई बांटी गई और बाबा को छप्पनभोग का प्रसाद चढ़ाया गया एवं नाच गा कर गजरा भी अर्पण किया गया एवं खजाना भी लुटाया गया। महाआरती के पश्चात सभी ने मिलकर बाबा का महाप्रसाद भी ग्रहण किया। समिति की वरिष्ठ सदस्या पुष्पा शर्मा ने बतलाया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुवे हम दो साल से अपना वार्षिकोत्सव अपनी सदस्याओं के साथ मिलकर ही आयोजित कर रहे है एवं सरकार द्वारा निर्धारित निर्देश का भी पालन कर रहे है। अगर बालाजी की कृप्या रही तो आने वाले वर्ष में हम पहले की तरह ही सभी को साथ लेकर अपना वार्षिकोत्सव मनायेगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होंने अपनी सभी सदस्याओं का आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें