अमित नागोरी
गुरुकुल ग्लोबल एकेडमी ने प्री-क्रिसमस उत्सव मनाया। क्रिसमस से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्रों ने सक्रिय रूप से विभिन्न क्रिसमस गीत गाए, नृत्य किया और ईसा मसीह के जन्म की भूमिका पर आयोजित रोल प्ले में भाग लिया। स्टाफ ने क्रिसमस गीत भी गाए और स्कूल परिसर में उत्सव मनाया गया। गुरुकुल ग्लोबल एकेडमी के प्राचार्य जे श्रीनिवास राव ने सभी को हार्दिक बधाई दी और दिन के महत्व पर प्रकाश डाला ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें