गुवाहाटी। असम में प्रदेश कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव की तैयारियां जोरशोर से शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राज्य के नगर निगम और नगर निकाय इलाकों में चुनाव के मद्देनजर कमेटियों का गठन कर पदाधिकारियों की नियुक्त की गयी है। प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में गुवाहाटी में बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। अब तक प्रदेश कांग्रेस ने नगर निगम और नगर निकायों के लिए 84 अध्यक्ष को चुनकर नियुक्ति प्रदान की है।
गुवाहाटी के इंडिया क्लब के प्रेक्षागृह में आयोजित आज की बैठक में करीब 60 नगर निगम और नगर निकाय इलाकों के अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा तथा कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने इस बैठक में नगर निगम और नगर निकाय चुनाव के मुद्दे पर विस्तृत रूप से बैठक में भाग लेने वाले सभी नेताओं के साथ चर्चा की।
अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष बोरा ने पार्टी के सांगठनिक विषय पर जोर दिया। उन्होंने उम्मीदवार चुनने के क्षेत्र में बिना भेदभाव के सभी अध्यक्षों का आह्वान किया। बैठक में पूर्व मंत्री तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता शरत बरकटकी, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जाकिर हुसैन, विधायक, सचिव अपूर्व कुमार भट्टाचार्य, बालिका पेगु, कांग्रेस नेता प्रद्युत भुइंया, विपुल गोगोई, सचिव रूपा देउरी के साथ प्रदेश कांग्रेस के अनेक नेताओं ने हिस्सा लिया। (हि.स.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें