दयानंद सिंह
मोरानहाट। असंगठित श्रमिकों के कल्याण के लिए भारत सरकार ने ई-श्रम पोर्टल का शुभारंभ किया है।मोरान मे आयोजित सजगता सभा में केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री रामेश्वर तेली और मोरान के विधायक चक्रधर गोगोई ने शिरकत की।केंद्रीय मंत्री ने सभी श्रमिकों से ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराने का अनुरोध किया।उन्होंने ई-श्रम पोर्टल के फायदे गिनवाईं।उन्होंने कहा कि जो श्रमिक किसी कम्पनी या सरकारी विभाग में काम करते हैं, उनकी जिम्मेदारी सरकार या कम्पनी की है मगर जो श्रमिक असंगठित हैं उनको ससुरक्षा प्रदान करने के लिए ई-श्रम पोर्टल तैयार किया गया है।इससे असंगठित श्रमिकों की सही जानकारी सरकार और प्रसाशन को मिलेगी।केन्द्रीय मंत्री ने कुछ श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड प्रदान किया।साथ ही केन्द्रीय मंत्री रामेश्वर तेली और विधायक चक्रधर गोगोई ने प्रधानमंत्री उज्वला योजना के तहत हिताधिकारियों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया।इस अवसर पर डिब्रूगढ़ जिला विकास आयुक्त संजय दत्त, श्रम विभाग के अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें