छह समुदायों को आदिवासी का दर्जा नहीं देने पर होगा आंदोलन : कोच राजवंशी युवा छात्र सम्मेलन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

छह समुदायों को आदिवासी का दर्जा नहीं देने पर होगा आंदोलन : कोच राजवंशी युवा छात्र सम्मेलन



बंगाईगांव (असम)। सदौ कोच राजवंशी युवा छात्र सम्मेलन ने मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा द्वारा कोच राजवंशी समुदाय सहित छह समुदायों के जनजातिकरण के मुद्दे पर असम की संभावित स्थिति पर दिये गये बयान की निंदा की है। साथ ही कहा है कि छह समुदायों को आदिवासी का दर्जा नहीं देने पर आंदोलन होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने एक जनवरी को मीडिया के साथ चर्चा के दौरान जनजातिकरण के मुद्दे पर कहा था कि जनजाति का दर्जा पाने वाले समुदाय नये समुदायों को इस सूची में शामिल किये जाने का विरोध कर रहे हैं। इसको लेकर राज्य सरकार दोनों पक्षों से बात कर रही है। उन्होंने कहा था कि अगर जबरदस्ती की गयी तो असम में हिंसा फैलेगी।

संगठन के अध्यक्ष किशोरज्योति राय और महासचिव हितेश सिंह ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि अगर कोच राजवंशी सहित असम के छह समुदाय आदिवासी नहीं होते हैं तो आने वाले दिनों में असम की स्थिति गंभीर होने की संभावना है।

बयान में छात्र संगठन ने जनजातीकरण और अलग कामतापुर राज्य के गठन पर राज्य और केंद्र सरकारों दोनों को संदर्भित ज्ञापन प्रेषित करते हुए कहा है कि दोनों सरकारें संवेदनशील मुद्दों पर चुप्पी साधे हुए हैं।साथ ही ऐसे समय में जब राज्य सरकार को छह समुदायों के जनजातीकरण प्रक्रिया पूरी करनी थी और केंद्र सरकार को रिपोर्ट सौंपनी थी, यह देखा गया है कि देश के अन्य हिस्सों में जिन समुदायओं को जनजातीकरण का लाभ मिला है वहीं असम में इसकी अनदेखी की जा रही है। ऐसी स्थिति देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद खतरा है।

संगठन के नेतृत्व ने फिर से केंद्र और राज्य सरकार से असम सरकार के आगामी ग्रीष्मकालीन सत्र से पहले कोच राजवंशी समुदाय को आदिवासी का दर्जा देने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर जोरदार आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें