शिवसागर (असम)। शिवसागर जिला शहर में आज वीर लाचित सेना द्वारा एक विरोध रैली निकालने का प्रयास किया गया। लेकिन, पुलिस ने बीच रास्ते में ही रैली को रोककर संगठन के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।
संगठन असम सरकार द्वारा वर्तमान में स्थानीय भाषा के संबंध में लिये गये कुछ निर्णयों के विरोध में यह रैली निकाली गयी थी। संगठन असम सरकार से अपनी 12 सूत्री मांगों को पूरा करने का आह्वान कर रहा है। जिसमें असम लोक सेवा आयोग की परीक्षा में असमिया भाषा को अनिवार्य करने, असम सरकार के अधीन सभी अंग्रेजी विधालय और सीबीएसई बोर्ड के अधीन 10वीं श्रेणी तक असमिया भाषा अनिवार्य करने, असम के सभी स्थानों पर राज्य भाषा असमिया की मर्यादा को अक्षुण्ण बनाये रखने, कार्बी आंगलोंग, डिमा हासाउ, बराक इलाकों में भी स्थानीय भाषा की मर्यादा बनाए रखने, सिलचर स्थित असम विशवविधालय में असमिया विषय को लागू करना आदि शामिल है।
इन मांगों को लेकर आज संगठन द्वारा केपीएम चाराली से एक विरोध जुलूस निकाला गया। लेकिन, पुलिस द्वारा बीच रास्ते में ही जुलूस को रोका दिया गया। साथ ही उग्र विरोध करने के चलते संगठन के छह कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर सदर थाने ले गयी। वीर लाचित सेना ने गणतांत्रिक आंदोलन को खत्म करने के लिए असम सरकार और मुख्यमंत्री की निंदा की है। साथ ही कहा कि असमिया भाषा और जाति के लिए हम कोई भी कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं। (हि.स.)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें