धीमी ओवर गति के कारण भारतीय टीम पर मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

धीमी ओवर गति के कारण भारतीय टीम पर मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना



दुबई। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को केप टाउन में खेले गए तीसरे और अंतिम एकदिनी मैच के दौरान धीमी ओवर गति के कारण भारतीय क्रिकेट टीम पर मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के ऑफ मैच रेफरी एंड्रयू पाइक्रॉफ्ट ने तय समय में दो ओवर कम गेंदबाजी करने पर केएल राहुल के नेतृत्व वाली भारतीय टीम पर जुर्माना लगाया है। आईसीसी की खिलाड़ियों और टीम के सहयोगी सदस्यों के लिए आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 (न्यूनतम ओवर-रेट से संबंधित) के तहत अगर टीम आवंटित समय में तय ओवर गेंदबाजी करने में विफल रहती है तो खिलाड़ियों पर हर ओवर के लिए उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। इसके अलावा आईसीसी पुरुष विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अनुच्छेद 16.11 के अनुसार टीम को तय समय में ओवर पूरा करने में विफल रहने पर प्रत्येक ओवर के लिए एक अंक का दंड दिया जाता है। कप्तान राहुल ने इस आरोप को स्वीकार कर लिया है, इसलिए इसकी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। मैदानी अंपायर मरियस इरास्मस, बोंगानी जेले के अलावा तीसरे अंपायर अलाउद्दीन पालेकर और चौथे अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक ने ये आरोप लगाए थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें