24 वीं वाहिनी, एसएसबी ने किया कम्प्यूटर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

24 वीं वाहिनी, एसएसबी ने किया कम्प्यूटर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ





अरुणा अगरवाल


भारत-भूटान सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल की रंगिया स्थित 24 वीं वाहिनी द्वारा ‘नागरिक कल्याण कार्यक्रम’ के तहत सीमाक्षेत्र के तामुलपुर स्थित ‘कैरियर इन्फोटेक’ मे मुख्य अतिथि 24 वीं वाहिनी के कमान्डेंट हृषिकेश शर्मा और सेकेंडरी स्कूल,तामुलपुर के प्रधानाचार्य विभूति डेका तथा कैरियर इन्फो तामुलपुर के प्रबंध निदेशक अमरजीत ब्रह्मा की उपस्थिति में दिनांक 24 जनवरी को 30 दिवसीय कम्प्यूटर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। इसके अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्र गरीब छात्र-छात्राओं को कम्प्यूटर का बेसिक प्रशिक्षण दिया जायेगा, बताया गया है कि यह प्रशिक्षण सीमाक्षेत्र के बच्चो की सुविधानुसार 3 अलग अलग जगहों पर दिया जायेगा जो तामुलपुर, कुमारीकाटा और नालापारा में होगा। इसी कार्यक्रम के दौरान सीनियर सैकण्डरी स्कूल, तामुलपुर को स्कूली बच्चो के लिए सैनेटाइजर, मास्क, फिनाइल और खेल-कूद का सामान दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान कमांडेंट ऋषिकेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक युग में मानव जीवन में कम्प्यूटर का अहम् योगदान है जिसके कारण सीमावर्ती क्षेत्रो में पढ़ रहे बच्चो को नई शिक्षा से जोड़ना आवश्यक है, ताकि वे समय के साथ कदम से कदम मिलकर चल सकेI एसएसबी की 24 वीं वाहिनी द्वारा पिछड़े क्षेत्र के इन बच्चों का भविष्य संवारने के लिए विभिन्न प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
कमान्डेंट ऋषिकेष शर्मा ने बताया कि एसएसबी भारत भूटान सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों की रोकथाम के साथ-साथ सीमावासियों के कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहती है। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र के गरीब लोगों, किसान, ग्रामीणों और युवाओ के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करती आ रही है, जिसमे नागरिक कल्याण कार्यक्रम, सामाजिक चेतना अभियान एवं कौशल विकास कार्यक्रम आदि शामिल है। इसके अलावा उन्होंने सीमावर्ती इलाके के बच्चो को मानव तस्करी के बारे में जागृत किया था उनको आस पड़ोस में भी लोगो को जागृत करने का आव्हान किया जिससे लोगो को इस चंगुल से बचाया जा सके। इसके बाद प्रशिक्षु बच्चो को अच्छी तरह से प्रशिक्षण प्राप्त करके जीवन में आगे बढ़ने एवं रोजगार उत्पन्न करने हेतु सभी के उज्जवल भविष्य की कामना तथा सभी को हार्दिक शुभकामनायें दी। इस कार्यक्रम के दौरान बटालियन के उप कमान्डेंट दीपक सविता, सहायक कमांडेंट नवनीत यादव, सहायक कमांडेंट सनोज राज, कैरियर इन्फो टेक के अध्यापकगण तथा एसएसबी के अन्य अधिकारी व जवान भी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें