टेलीफोन वूमेन वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने सप्ताह व्यापी महिला दिवस मनाया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

टेलीफोन वूमेन वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने सप्ताह व्यापी महिला दिवस मनाया






गुवाहाटी-- टेलीफोन वूमेन वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन महिला दिवस के उपलक्ष में सप्ताह व्यापी कार्यक्रम किया। जिसमें महिलाओं के बौद्धिक विकास व मनोरंजन के उद्देश्य से काव्य प्रतियोगिता, अंताक्षरी प्रतियोगिता, चित्रांकन प्रतियोगिता, बुटीक प्रदर्शनी, रंगोली प्रतियोगिता के साथ खाना खजाना का भी आयोजन किया। इसके अलावा योगा ओर जुंबा कक्षाएं भी आयोजित की। महिलाओं के मनोरंजन के लिए कई तरह के मनोरंजन खेल भी खिलाये गये। महिला दिवस के दिन पारंपरिक रूप से महिला दिवस मनाते हुए ऑर्गनाइजेशन की अध्यक्षा संदीप पाही, मुख्य अतिथि मंजू शर्मा और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर प्रमोद कुमार कलिता ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री कलिता ने महिलाओं के लिए वित्तीय संसाधनों पर वक्तव्य दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें