जेसीआई मोरान ने तीन महिलाओं को किया सम्मानित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जेसीआई मोरान ने तीन महिलाओं को किया सम्मानित



दयानंद सिंह


मोरानहाट। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जेसीआई मोरान असम रायल्स ने तीन महिलाओं को सम्मानित किया।जेसीआई मोरान असम रायल्स की अध्यक्षा नंदीनी पसारी,कोषाध्यक्ष रोशनी तोदी खाखोलिया, स्वेका माड़ोदिया और लक्ष्मी जैन ने असम गौरव हेमप्रभा सुतिया, दंत चिकित्सक डा.चेतना बेड़िया और मोरान राजकीय चिकित्सालय में सेवारत उषा गोगोई बेड़िया(नर्स) को फुलाम गामोछा, हराय और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।नंदीनी पसारी ने तीनों महिलाओं के कार्यों एवं सेवा भाव की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।रोशनी तोदी खाखोलिया ने हर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें