सिलचर से मदन सिंघल
सिविल हॉस्पिटल सिलचर में 12-14 साल के किशोरों को वैक्सीन देने की शुरुआत जिला उपायुक्त किर्थी जल्ली अतिरिक्त जिला उपायुक्त ई फरिहान स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डा आशुतोष बर्मन डा बीपी राय डा सुमोना नाइडिंग एवं अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने किया.
बङी संख्या में अभिभावकों ने अपने बच्चों को वैक्सीन दिलवाई. जिला उपायुक्त किर्थी जल्ली ने कहा कि कोविद खत्म जरूर हुआ है लेकिन भरोसा नहीं कि कब फिर शुरू हो जाए इसलिए सभी को वैक्सीन लेनी चाहिए.सभी वक्ताओं ने संबोधित किया.
दुसरे चरण के कार्यक्रम में कछार जिला के सभी स्वास्थ्य कर्मियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में जिन्होंने पोलियो अभियान को सर्वश्रेष्ठ ढंग से घर घर पहुंचाया उन्हें मोमेंटो प्रमाण पत्र तथा उतरीय देकर सम्मानित किया. दूर दराज गाँव से आये स्वास्थ्य कर्मियों ने दास्तान सुनाई. जिला उपायुक्त अतिरिक्त जिला उपायुक्त संयुक्त निदेशक ने धन्यवाद दिया तथा ओर अधिक सेवा करने का आग्रह किया.







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें