सिलचर से मदन सिंघल
हिप्रकेविवि शैक्षणिक परिषद की बैठक के लिए शिलचर के वरिष्ठ पत्रकार दिलीप कुमार धर्मशाला रवाना। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय की शैक्षणिक परिषद की तीसवीं बैठक 17 मार्च को धर्मशाला में होने जा रही है। उक्त बैठक में पूर्वोत्तर से शिलचर के वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप कुमार जो परिषद के सदस्य हैं, भाग लेने के लिए आज गुवाहाटी से धर्मशाला के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। उल्लेखनीय है कि दिलीप कुमार को विश्वविद्यालय के कोर्ट मेंबर के नाते एकेडमिक काउंसिल में 2020 में मेंबर मनोनीत किया गया। पिछले 4 मार्च को उन्हें भारत सरकार ने उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय के हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य भी घोषित किया है। शिलचर के अग्रणी सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप कुमार प्रेरणा भारती हिंदी दैनिक के प्रकाशक है और विभिन्न राष्ट्रवादी संगठनों से जुड़े हुए हैं।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें