निखिल कुमार मुंदड़ा
होजाई। राजस्थानी लोक संस्कृति का प्रतीक आस्था व उल्लास का पर्व गणगौर आज होजाई जिले के लंका में होजाई में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। होलिका दहन के दूसरे दिन से प्रारंभ इस पर्व को नवविवाहिता महिलाएं कुंवारी कन्या ने धूमधाम से अपने अपने घरों में मनाया। आज प्रातः से ही महिलाओं युवतियों द्वार घरों में ईसर गणगौर (शिव पार्वती) की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर गाए जाने वाले गीतों से राजस्थानी संस्कृति की याद ताजा हो गई। लंका स्थित पोखरी पर हर्षोल्लास के साथ महिलाओं व युवतियों ने गीत गाकर ईसर गणगौर को विदा किया। वही होजाई के शिवबाड़ी घाट पर भी ऐसा ही दृश्य देखने को मिला। दोनों जगहों पर युवतियों व महिलाओं ने ईसर गणगौर से अपने वैवाहिक जीवन में सुख,शांति, समृद्धि व अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मांगा। वही कुंवारी कन्याओं ने मनचाहा वर की कामना की।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें