काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान को देखकर अभिभूत हुए लोकसभा अध्यक्ष - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान को देखकर अभिभूत हुए लोकसभा अध्यक्ष

चाय बागान मिल में चाय पत्ती बनाने की तकनीक को समझा


गोलाघाट। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार को राष्ट्रीय उद्यान काजीरंगा पहुंचे। राष्ट्रीय उद्यान को देखकर लोकसभा अध्यक्ष अभिभूत हो गए। वे काजीरंगा के कहंरा भी गए और बाद में उन्होंने हातीखुली स्थित चाय बागान के मिल में चाय पत्ती बनाने की जानकारी ली। लोकसभा अध्यक्ष के साथ बोकाखात के विधायक और असम सरकार के कृषि मंत्री अतुल बोरा भी मौजूद थे।

हातीखुली चाय बागान के मिल में लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने पत्रकारों से कहा कि असम और पूर्वोत्तर क्षेत्र विविधताओं से भरे हैं। असम की चाय का पूरी दुनिया में विशेष महत्व है। बिरला ने इस संबंध में चाय कर्मियों को विशेष रूप से धन्यवाद दिया। उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा में चाय मजदूरी पर कई बार चर्चा हुई है। ओम बिरला ने यह कहा कि केंद्र सरकार ने चाय मजदूरी के मुद्दे को सुलझाने को महत्व दिया है।

हातीखुली चाय बागान में झूमर नृत्य देखकर लोकसभा अध्यक्ष भाव विभोर हो गए। इसके बाद उन्होंने जीप सफारी के जरिए काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के बागरी वनांचल का दौरा किया। बागरी वनांचल में प्रवेश करते ही एक मादा गैंडा और उसके बच्चे को देखकर बिरला भावुक हो गए। काजीरंगा की सुंदरता से अभिभूत होकर उन्होंने कहा कि ब्रह्मपुत्र नद के किनारे स्थित काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की खूबसूरती अद्वितीय है।लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान ने पूरे विश्व में अपनी पहचान को मजबूत किया है, ऐसे में यहां आने वाले दिनों में और अधिक देश और विदेशों से पर्यटक काजीरंगा पहुंचेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें