गुवाहाटी। मातृ और नवजात मृत्यु दर को कम करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने सप्ताहव्यपी अभियान शुरू किया है।
सोमवार से गुवाहाटी के प्रत्येक स्वास्थ्य मंडल और खंड के अधीन स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य परीक्षण अभियान शुरू किया गया। यह अभियान आगामी 5 जून तक चलेगा। इस अभियान के अंतर्गत सभी गर्भवती महिलाओं का समीपवर्ती स्वास्थ्य केंद्र में परीक्षण किया जाएगा तथा गर्भवती महिलाओं की एक सूची तैयार कर उनको समीपवर्ती स्वास्थ्य केंद्र तक लाने की व्यवस्था के लिए आशा कर्मियों को दायित्व प्रदान किया गया है।
स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ जरूरत के सभी परीक्षण किये जाएंगे। इस अभियान में महिलाओं को मातृत्व के विभिन्न पहलुओं के बारे में अवगत कराया जाएगा। महिलाओं को आभा परियोजनाओं का लाभ उठाने के लिए आशा कर्मी सहायता करेंगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें