गुवाहाटी के कुमारपारा स्थित शिशु निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल जी उपस्थित थे । उन्होंने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण के महत्व के बारे में विद्यार्थियों को कहा। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर बढ़-चढ़कर भाग लिया। एक गीत तथा नाटक के द्वारा पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीना भौमिक के प्रोत्साहन से विद्यार्थियों ने विद्यालय के आस-पड़ोस में जाकर पर्यावरण सुरक्षा के बारे में मनुष्य को जागरूक किया। विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया।
रविवार 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या,सह-प्राचार्या, शिक्षक तथा नवीं और दसवीं के कुछ विद्यार्थी पास (पेरेंट्स एसोसिएशन ऑफ शिशु सारथी) संस्था में गए। इस संस्था में अक्षम व्यक्तियों को रखा एवं देखरेख किया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भी मौजूद थे। वहां वृक्षारोपण की गई तथा वहां मौजूद विशेष बच्चों से मिले। विद्यार्थियों ने उन बच्चों के लिए एक नृत्य तथा गीत प्रस्तुत किया। शिशु सारथी के अध्यक्ष ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कोई भी मनुष्य तब अक्षम होता है जब उसका मस्तिष्क काम करना बंद कर दे। मस्तिष्क में ऑक्सीजन की कमी ही इसका प्रधान कारण है। उन्होंने अभिभावक के महत्व के बारे में भी बोला। वहां का वातावरण बहुत ही शांत और खुशनुमा था। सभी ने वहां अपना बहुमूल्य समय बिताया। विद्यार्थी भी संस्था में जाकर बहुत खुश हुए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें