दयानंद सिंह
मोरानहाट। जब शिक्षित बेरोजगारी का रोना रो रहे हैं, कुछ युवक अपनी मेहनत से कृषि क्षेत्र में तरक्की के साथ परचम लहरा रहे हैं। ये बातें कैबिनेट मंत्री विमल बोरा ने कही। अपने विधानसभा चुनाव क्षेत्र में मछली पालन का शुभारंभ करते हुए कहा। उन्होंने बताया कि भारत के साथ ही असम राज्य कृषि प्रधान देश है। लेकिन दुर्भाग्य की बात है, लोग कृषि विमुख हो रहे हैं।हमारे पास सबकुछ है, लेकिन सरकारी नौकरी के पीछे भागने में समय बर्बाद कर रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार की अनेक योजनाएं हैं , जिसका लाभ युवक उठा कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। मंत्री महोदय लेंगेरी न-खाट के युवाओं द्वारा गठित कृषि समिति के सोनोवाल जान (लुमडांग)में मछली पालन का शुभारंभ कर रहे थे। वहां 100बीघा जमीन पर मछली पालन किया जाएगा।इसके तुरंत बाद मंत्री जी ने अच्युत एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लि० और युवा कृषक आनंद सोनोवाल को सब मिशन आन एग्रीकल्चरल मेकानिज्म (SMAM)योजना 2021-2022के तहत ट्रैक्टर,हल ,रोपाई-कटाई का आधुनिक यंत्र सौंपा।उन्होंने आशा व्यक्त की कि इससे गांव के किसानों को लाभ होगा एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत बनाने के सपने को बल मिलेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें