स्वतंत्रता दिवस पर श्री हरी अपार्टमेंट हाउसिंग सोसायटी में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

स्वतंत्रता दिवस पर श्री हरी अपार्टमेंट हाउसिंग सोसायटी में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित



गुवाहाटी। कुमारपाड़ा के रेलवे गेट नंबर 8 स्थित श्री हरी अपार्टमेंट हाउसिंग सोसायटी परिसर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें सभी आवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर झंडा तोलन कर बच्चों के बीच चित्रांकन, म्यूजिकल चेयर, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। महिलाओं एवं पुरुषों के लिए भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान प्रतियोगिता के विजेता एवं मेधावी बच्चों को सोसायटी की ओर से सम्मानित किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में जाने-माने गायक जगदीश महतो व श्रीमती संतोष शर्मा ने देशभक्ति से जुड़े गीतों की प्रस्तुति देकर सभी को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सोसायटी के अध्यक्ष कमल सिंह सुराणा व सचिव रमेश गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें