स्थानीय श्री मारवाड़ी जन सेवा ट्रस्ट भवन मैं 31 जुलाई से चलने वाली श्रीमद् भागवत कथा का समापन कार्यक्रम एक अलग अंदाज से मनाया गया वृंदावन से पधारे श्री श्री 108 श्री कृष्ण दास जी महाराज ने अपने मुखारविंद से 7 दिन लखीमपुर के भक्त जनों का कल्याण करने के लिए भगवान के विभिन्न चरित्रों की बहुत सुंदर व्याख्या की । महाराज जी के भजन से खचाखच भरे मंच भवन मंच भवन मैं मातृशक्ति व युवा पूरे आनंद लेते दिखाई दिए रात्रि 7:00 बजे से शुरू इस भागवत कथा ने प्रतिदिन एक अलग झांकी के आनंद सभी ने जमकर उठाया श्री कृष्ण दास जी महाराज ने अपने ओजस्वी वाणी से सभी को मोह लिया महाराज जी के साथ आय लड्डू गोपाल की छवि सबसे न्यारी थी महिलाओं में उनकी छवि को अपने हृदय में विराजमान करने की गजब की ललक देखी गई रात्रि 12:00 बजे तक चलने वाली इस कथा में जोभक्तजन आते थे वह सभी लास्ट तक विराजमान रहते थे
31 जुलाई को हनुमान मंदिर से मुख्य यजमान श्री राजेश मालपानी,सरोज मालपानी श्रीमद् भागवत ग्रंथ अपने सिर पर रखकर नगर भ्रमण गायन गायन के साथ मंच भवन पधारो रात्रि कथा के बीच मै दिखाई जाने वाली झांकी नामदेव जी की ,कृष्ण जन्म की ,माखन चोर की , मयूर नृत्य , डांडिया रास व सुदामा चरित्र की झांकी ने न सभी भक्तों का मन मोह लिया
रविवार को सुबह 9:30 बजे अतिरिक्त उपायुक्त महोदया श्री गीताली दुवारा ने श्री कृष्ण दास जी महाराज को राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज प्रदान किया और संपूर्ण भवन भारत माता की जय और राधे राधे की ध्वनि से गुंजायमान हो गया सर्वप्रथम गीताली दुवरा का माया दे ने फुलाम गमछा से स्वागत किया पश्चात श्री कृष्ण दास जी महाराज ने उनका फूलाम गमछा से स्वागत किया गीताली दुवारा इस कार्यक्रम से बहुत प्रभावित हुई कहा की यह कृष्ण भक्ति के साथ देशभक्ति का अनूठा संगम किया है उन्होंने कहा की इस भयंकर गर्मी में सभी भक्तगण बड़े उत्साह से लड्डू गोपाल जी के सानिध्य में विश्व में प्रथम बार इस तरह का कार्यक्रम आयोजन किया उन्होंने आयोजकों की भरपूर प्रशंसा की व स्वयं भी काफी दूर तक शोभायात्रा में शामिल हुई लखीमपुर के नगर वासियों के लिए यह एक विलक्षण कार्यक्रम था । नगरपालिका के कार्यवाही अधिकारी श्री केशियो करण पेगू ने इस कार्यक्रम की भरपूर प्रशंसा की वह कहा की इससे हर घर तिरंगा अभियान को और बल मिला है कथा के मध्य में माया दे, मामूनी धर ,उषा मोहता ,लखी सूत्रधार , मानती दत्ता ,सीमा सहित विभिन्न कार्यों का संपादक करने के लिए मातृशक्ति का महाराज ने स्वागत किया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकुमार मोहता ,प्रदीप दे कला चंद दत्ता,वासु चक्रवर्ती, जुगल राखी आलोक दत्त ने अपना पूर्ण सहयोग दिया यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक सुशील कुमार शुक्ला ने दी







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें