गुवाहाटी। राज भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी ने हाल ही में मैक्स सीमेंट द्वारा प्रकाशित कॉफी-टेबल बुक 'बिल्डर्स ऑफ इंडिया' का विमोचन किया। राज्यपाल प्रो. मुखी ने मैक्स सीमेंट द्वारा की गई पहल की सराहना की और भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के विभिन्न गुमनाम नायकों की कॉफी-टेबल बुक को लॉन्च किया।
यह पुस्तक स्वतंत्रता आंदोलन के 75 गुमनाम नायकों के बलिदान और योगदान को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार की गई है। भारत सरकार की पहल, आजादी का अमृत महोत्सव को ध्यान में रखते हुए 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह से 75 दिन पहले मैक्स सीमेंट के 'बिल्डर्स ऑफ इंडिया' अभियान को डिजाइन किया गया था। यह अभियान विशेष रूप से पूर्वोत्तर क्षेत्र के कई लोगों सहित हमारे महान स्वतंत्रता आंदोलन के गुमनाम नायकों की अनकही कहानियों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए तैयार किया गया था।
अभियान विशेष रूप से युवाओं को लक्षित कर किया गया था जो देश का भविष्य हैं। समय समय पर यह महसूस किया गया कि नई पीढ़ी कई स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों और योगदानों से अनजान थी। क्योंकि वे हमारे इतिहास की किताबों में भी कही खो गए थे। मैक्स सीमेंट ने इसका बीड़ा उठाते हुए इस ज्ञान को प्रदान करने के लिए एक मंच बिल्डर्स ऑफ इंडिया अभियान के रूप में बनाया और आकर्षक रूप से संकलित किया गया जिसे बाद में 'बिल्डर्स ऑफ इंडिया' नाम से एक कॉफी टेबल बुक में तबदील कर दिया गया।
'बिल्डर्स ऑफ इंडिया' अभियान के माध्यम से मैक्स सीमेंट ने स्वतंत्रता सेनानियों की कहानियों को फिर से बनाने और याद करने में सक्षम रहा है। इसे सोशल मीडिया पोस्ट पर 5 मिलियन से अधिक बार देखा गया है। दर्शकों को और अधिक शिक्षित करने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में एक साप्ताहिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के साथ एक ऑनलाइन जुड़ाव अभियान का आयोजन किया गया।
मैक्स सीमेंट ने भारत के ऐसे नायकों के बारे में बात करने के लिए इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म में उत्तर पूर्व के लोकप्रिय युवा सोशल मीडिया प्रभावितों के साथ भी काम किया। पूर्वोत्तर की जानी-मानी हस्तियों ने भी ऐसे गुमनाम नायकों पर टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपने विचार साझा किए हैं। लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए मैक्स सीमेंट के प्रबंध निदेशक विनीत अग्रवाल ने कहा नॉर्थ ईस्ट के अग्रणी ब्रांड के रूप में, मैक्स सीमेंट ने महसूस किया कि हमारे देश के युवा जो हमारे महान राष्ट्र को आगे ले जाएंगे। आधुनिक भारत में पैदा हुए कई युवा, हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के विशाल संघर्ष और बलिदानों से पूरी तरह अवगत नहीं हो पाए हैं। एसे में स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले हमारे देश के अनगिनत नायकों के बारे में जानने की जरूरत है। उन्होंने कहा की हम इस पुस्तक की प्रतियां सरकार और शैक्षणिक संस्थानों को उनके पुस्तकालयों के लिए भेजकर भौतिक पहुंच को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें