लियो क्लब ऑफ नगांव सिटी ने वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लियो क्लब ऑफ नगांव सिटी ने वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया

पूजा माहेश्वरी

नगांव। लियो क्लब ऑफ नगांव सिटी ने लायंस क्लब की नगांव शहर में अपनी सेवाएं दे रही सभी शाखाओं के सहयोग से एक सप्ताह तक वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन लायंस क्लब ऑफ नगांव ग्रेटर के केंद्र में आयोजित किया ।कोरोना महामारी से संबद्ध दी जाने वाली वैक्सीन को निःशुल्क प्रदान किया गया । नगांव जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग के साथ साथ लायंस क्लब ऑफ नगांव सिटी , लायंस क्लब ऑफ नगांव और लायंस क्लब ऑफ नगांव ग्रेटर ने भी इस सेवा कार्य में सहयोग दिया । संजीवनी 2.0 नाम से आयोजित इस वैक्सीनेशन शिविर में कुल 1508 लोगों को वैक्सीन प्रदान की गई । उक्त कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चैयरमेन लियो श्रेयांस डाबडीवाल ने बताया कि पहले चार दिनों के लिए शिविर लगाने की योजना थी परंतु बाद में शिविर की सफलता को देखते हुए इसे सात दिनों के लिए कर दिया गया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें