पूजा माहेश्वरी
नई कार्यकारिणी समिति का गठन
नगांव। श्री श्याम सेवा समिती , नगाँव की एक साधारण सभा का रविवार को सांय 6:30 बजे से श्री हनुमान मंदिर भवन में आयोजित हुई । श्री श्याम धाम मिलन समारोह के नाम से आयोजित सभा में सर्वप्रथ अध्यक्ष सुरेन्द्र कर्वा , सचिव प्रदीप जाजोदिया , कोषाध्यक्ष नरेन्द्र डाबडीवाल के साथ ही समिति के सलाहकार प्रहलाद राय तोदी व माणक चंद नाहटा को मंचासीन करवाया गया ।
अध्यक्ष सुरेंद्र कर्वा ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए अभिनंदन किया । त्तपश्चात अध्यक्ष श्री कर्वा ने अपने सचिव कार्यकाल में जिन सदस्यों ने मंदिर स्थापना से लेकर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा तक दिये गये उनके उत्तरोत्तर सहयोग के लिये उन्हें प्रतिक चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया ।
जिनमें प्रदीप कुमार जाजोदिया , मदन मुरारी बजाज , आनंद छाजेड , बिमल भूत , अशोक केजडीवाल , कैलाश खेतान , कमल आलमपुरिया , आशीष खाखोलिया , मनीष केजडीवाल , अनिरूद्ध जाजोदिया तथा इन्द्रजीत सिंह बोथरा शामिल हैं ।
इसके पश्चात माणक चंद नाहटा ने पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की घोषणा की ।
जिनमें सलाहकार के रूप में प्रह्लादराय तोदी , सांवरमल खेतावत , नेमीचंद डाबडीवाल तथा डॉ बृजमोहन राय खदरिया शामिल हैं ।
नव निर्वाचित अध्यक्ष सुरेन्द्र कर्वा , उपाध्यक्ष द्वय अशोक केजडीवाल व बिमल भूत , सचिव प्रदीप जाजोदिया , कोषाध्यक्ष नरेन्द्र डाबडीवाल , सह सचिव आनंद छाजेड तथा सदस्य के रूप में राधारमण खाटुवाल , माणक चंद नाहटा , मदन मुरारी बजाज , प्रेम कुमार नाहटा , अशोक खाटुवाल , कैलाश खेतान , महावीर प्रसाद केजडीवाल , परमेश्वर बिहाणी , सुनील जिताणी , अनिरूद्ध जाजोदिया , कमल आलमपुरिया , संदीप खाटुवाल , रमेश अजितसरिया , सुरेश अग्रवाल (टी आई टी ) , विक्रम कर्वा , ललित कोठारी , अजय मित्तल , शिवचरण पौद्दार तथा संजय पौद्दार को शामिल किया गया है । सभी सदस्यों को बाबा का ब्रोंज लगा कर अभिनंदन किया गया ।
इसके पश्चात अध्यक्ष के संचालन में श्री श्याम हाऊजी का भी सफल आयोजन किया गया । सुरेन्द्र कर्वा ने बडे ही सुन्दर तरीके से तथा रोमांचक तरीके से श्याम हाऊजी का संचालन किया । इसमें बीच -बीच में पुछे गये प्रश्नों के सही उत्तर देने वालों को श्याम हाऊजी के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिये गये ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें