गोलाघाट में मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोलाघाट में मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस


अमित नागोरी


राज्य सरकार द्वारा 1947 के विभाजन के दौरान मारे गए और अपनी जड़ों से अलग हो गए लोगों को याद करने के लिए हर साल 14 अगस्त को "विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस" ​​​​के रूप में मनाने का फैसला किया है। विभाजन के दौरान लोगों की दुर्दशा और उस भयानक समय के बारे में वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों को जागरूक करने के लिए अहिंसा, एकता, शांति और सद्भाव के संदेश के साथ गोलाघाट में आज उक्त दिवस मनाया गया।इस उपलक्ष्य में गोलाघाट जिला उपायुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित स्मृति दिवस कार्यक्रम में असम सरकार के स्वास्थ और परिवार कल्याण विभाग के मंत्री केशव महंत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । उन्होंने कहा, "1947 के विभाजन की भयावहता ने हमें यह सबक सिखाया कि हमारे लिए अच्छे भारतीय होने का कोई विकल्प नहीं है।" 

कार्यक्रम में फर्काटिंग महाविद्यालय के इतिहास विभाग के पूर्व प्रमुख प्रोफेसर लाचित बरुआ ने भाग लिया।उन्होंने विभाजन काल के पूरे संदर्भ, उस समय के लोगों की दुर्दशा और उसके परिणामों के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि देश के बंटवारे के कारण दोनों तरफ से पलायन हुआ, कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी, सांप्रदायिक हिंसा, कश्मीर मुद्दा, जल संसाधन मुद्दे आदि प्रमुख रहे । कार्यक्रम में जिला आयुक्त मृगेश नारायण बरुआ ने भाग लिया जिन्होंने देश के विभाजन के समय को याद किया और किसी भी विभाजनकारी ताकतों को हराकर एक स्वस्थ, शांतिपूर्ण और प्रगतिशील समाज की स्थापना पर जोर दिया ।

फर्काटिंग महाविद्यालय के स्वाधीनता दिवस के आयोजन के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा आज के कार्यक्रम में गोलाघाट के 10 व्यक्ति का अभिनन्दन किया गया । अभिनन्दन में रचना गोगोई ,  हरिद्रा बोरा,  मोहेन बरुआ , जयंती हिलदारी , जनंजय ज्योति हजारिका ,अतुल गोगोई, चुबू कुर्मी और राजेश गोराईटका ,गोपाल गडुआ , प्रशांत ताती  और फर्काटिंग महाविधालय का अभिनन्दन किया गया । 

इस कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष हेलिना पेगु डोले, जिला उन्नयन आयुक्त अर्पा बगलारी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धीराज दास, प्रमुख लेखक हिरेन गोगोई, अमीयो कुमार बोरा, भाजपा अध्यक्ष देवप्रदीप बोरा, असम गण परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. नृपेन बरुआ और कई वरिष्ठ नागरिक, कई महिला संगठनों के प्रतिनिधि, वरिष्ठ पत्रकार, प्रशासन के अधिकारी और अन्य लोग उपस्थित थे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें