अमित नागोरी
राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और गोलाघाट जिले के अभिभावक मंत्री केशव मोहंती ने गोलाघाट जिले में दो आदर्श आंगनबाडी केंद्रों का उद्घाटन किया । पहले 1 नम्बर फर्काटिंग आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन करते हुए मंत्री श्री महंत ने कहा आंगनबाडी केन्द्र बच्चों की नींव बनाने की दिशा में पहला कदम है और इस वर्ष के बजट में 2000 अतिरिक्त मॉडल आंगनबाडी केन्द्रों की स्थापना के लिये आवंटन किया गया है । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व शर्मा असम के हर आंगनबाडी केंद्र को एक मिसाल बनाना चाहते हैं ताकि गांव के बच्चे कभी भी हीन भावना से ग्रस्त न हों । उन्होंने सभी से अपने बच्चों को इन आंगनवाड़ी केंद्रों में भेजने का आग्रह किया।
इसके बाद उन्होंने उखा गोरंगा टी एस्टेट में 5 नम्बर उखा बागान मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया। दोनों ही कार्यक्रम में जिला प्रशासन के पदधिकारी उपस्थित थे । दोनों समारोहों में आंगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, केंद्र निर्माण समिति और स्थानीय लोग सम्मलित हुए ।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें