उत्तर पूर्व भारत का धार्मिक एवं जातीय सांस्कृतिक संस्थान बरदल सोलमारी नाथ कमिटी के सौजन्य से मंगलवार को बर नामघर के मणिकूट का मुख्य द्वार का उन्मोचन विभिन्न कार्यक्रमों के साथ किया गया। कार्यक्रम प्रातः प्रसंग के साथ प्रातः 6 बजे प्रारंभ किया गया। इसके पश्चात स्वच्छता अभियान, धार्मिक ध्वजारोहण, वृक्षारोपण, स्मृति तर्पण कार्यक्रम का आयोजन विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में किया गया। वहीं मणिकूट के मुख्यद्वार का उन्मोचन ग्वालपारा के रमाकांत नाथ द्वारा सुबह 10 बजे किया गया। इस मौके पर सुबह 11 बजे से भागवत शोभायात्रा एवं 12 बजे दलङ्ग के फनी शर्मा और कलेन्द्र नाथ द्वारा भागवत पाठ का आयोजन किया गया। इसके अलावा दोपहर 1 बजे माह प्रसाद, 2 बजे महा प्रसाद के बाद संध्या समय दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत सायं 7 बजे आतिशबाजी प्रदर्शन तथा रात्रि 8 बजे से आमंत्रित पाठक रामचरण भराली और तरुण काकोती द्वारा नागरा नाम का प्रदर्शन किया गया। जिसका उद्धघाटन पूव रंगिया हाई स्कूल के अवसरप्राप्त प्रधान शिक्षक नृपेन चन्द्र नाथ और रंगिया उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के भारप्राप्त उपाध्यक्ष जतिन चन्द्र डेका ने किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों द्वारा विभिन्न विशिष्ठ लोगों को सम्मानित करने के साथ सन 1999 में असम राज्यिक विज्ञान समिति द्वारा राज्यिक कृति विज्ञान शिक्षक पुरस्कार, सन 2018 में कामरूप जिला प्रशासन तथा शिक्षा विभाग द्वारा जिला कृति शिक्षक पुरस्कार और सन 2020 में असम सरकार द्वारा राज्य कृति शिक्षक पुरस्कार प्राप्त रंगिया उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के भारप्राप्त उपाध्यक्ष जतिन चन्द्र डेका को फुलाम गामोछा, जापी और मानपत्र से सम्मानित किया गया । वहीं आयोजन समिति के अध्यक्ष मुकुट चन्द्र नाथ, उपाध्यक्ष विश्वजीत नाथ, सचिव मनोज कुमार नाथ, सह-सचिव बीरेन बरा, कोषाध्यक्ष धरणीधर नाथ द्वारा सभी की सहयोगिता उपस्थिति के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया गया है।
!->
Home
Unlabelled
बरदल के बर-नामघर के मणिकूट का मुख्य द्वार का उन्मोचन
बरदल के बर-नामघर के मणिकूट का मुख्य द्वार का उन्मोचन
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें