लायंस क्लब का 41वां स्थापना दिवस संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब का 41वां स्थापना दिवस संपन्न

मोरानहाट। लायंस क्लब आफ मोरान का 41 वां स्थापना दिवस होटल मनभरी के सभा कक्ष में मनाया गया। मुख्य अतिथि(डा)गोपीमोहन सिंह डिस्ट्रीक्ट गवर्नर 322डी एवं आमंत्रित अतिथि ड०सांतनु लहकर -भीडीजी-1के मोरान पहुँचने पर लायंस क्लब,मोरान के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।अतिथियों ने मोरान जनमंगल आदर्श अंध विद्यालय एवं कल्याण आश्रम का दौड़ा किया तथा अंध छात्रों तथा वृद्ध लोगों के बीच फलमूल का वितरण किया।लायंस सर्विस में आयोजित बोर्ड मिटिंग मे सिरकत करते हुए सेवा कार्यो की जानकारी ली एवं नवनिर्मित चिल्ड्रेन पार्क का निरीक्षण किया।होटल मनभरी में मुख्य कार्यक्रम का सभापतित्व लायन मानसी बोरा ने किया तथा उद्देश्य व्याख्या मिनाक्षी पात्रगोस्वामी ने किया। अतिथियों का फुलाम गमछा ,जापी और हराय से अभिनंदन किया गया।ओ.पी.गाड़ोदिया ने स्वागत भाषण दिया।मुख्य अतिथि ने मृणाल गोस्वामी द्वारा संपादित वार्षिक पत्रिका लायनज्योति का लोकार्पण किया।डी जी लायन गोपीमोहन सिंह ने दो नव सदस्यों को शपथ दिलाई तथा सदस्य संख्या बढाने पर जोड़ दिया।उन्होंने लायन इंटरनेशनल के उद्देश्य और निर्देशों पर अमल करने की बात कही।उन्होंने कहा कि जहाँ जरूरत हो,वहां लायन हाजिर हो, कहावत चरितार्थ करनी पड़ेगी। उत्कृष्ट कार्य के लिए लायन सदस्यों एवं पदाधिकारियों को बेज प्रदान किया।तीन चार्टर सदस्यों क्रमशः पवन सिंह घाटवार, डा.प्रताप शर्मा और श्यामलाल मोर को फुलाम गमछा से सम्मानित किया। डा सांतनु लहकर ने मोरान के लोगों के साथ बिताए समय को याद किया।उन्होंने कहा कि मोरान लायंस क्लब हर वर्ष एक गरीब को तिपहिया रिक्शा देता था, अब इरिक्शा देने की कोशिश करनी चाहिए।इस कार्यक्रम में अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और स्थानीय पत्रकार उपस्थित थे।प्रवीर शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।राष्ट्रीय संगीत के साथ ही कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।सभी ने रात्रि भोज का आनंद उठाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें