रंगिया के तुलसीबारी स्थित अग्रणी गैर सरकारी विद्यालय दुर्गादत्त स्मारक शंकरदेव शिशु निकेतन की 25 वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में आगामी वर्ष 2023 में दो दिवसीय कार्यक्रमों के साथ विद्यालय की रुपाली जयंती महोत्सव के आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है। वहीं इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्मृति ग्रन्थ का भी विमोचन किया जाएगा। जिसमें प्रकाशन के लिए लेखन आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी स्मृति ग्रन्थ प्रकाशन समिति द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है। लेख ऐतिहासिक, पौराणिक कहानियों, आर्थिक-सामाजिक-सांस्कृतिक और शैक्षिक सामग्री से समृद्ध होना चाहिए। संपादन समिति के अध्यक्ष शुक्लेश्वर कलिता और संपादक दिलीप लहकर द्वारा लेख को - सम्पादक स्मृतिग्रंथ सम्पादन समिति, शंकरदेव शिशु निकेतन, तुलसीबारी के पते पर 31 अक्तूबर तक या उससे पहले भेजने का अनुरोध किया गया है।
!->
Home
Unlabelled
स्मृति ग्रन्थ के लिए लेख आमंत्रित
स्मृति ग्रन्थ के लिए लेख आमंत्रित
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें