रंगिया पुलिस ने चलाया सफल अभियान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया पुलिस ने चलाया सफल अभियान

बड़ी संख्या में वन्य जीवों के साथ दो को किया गिरफ्तार

रंगिया थाना प्रभारी भास्कर मल्ल पटवारी के नेतृत्व में आज सुबह एक गुप्त सूचना के आधार पर रंगिया के सोसाइटी चौक पर अभियान चलाया गया। इस अभियान में रंगिया पुलिस ने दो विलासी वाहनों से बड़ी संख्या में वन्य प्राणियों को बरामद करने में सफलता हासिल की है। बरामद किए गए जानवरों में 2 कंगारू, 2 चिम्पैंजी, 19 विभिन्न प्रजातियों के बंदर, 18 कछुए और 2 तोते शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार म्यांमार- मिजोरम सीमा क्षेत्र से इन वन्य जीवों को लाया गया था। जिनका अनुमानित मूल्य कई करोड़ रुपये लगाया जा रहा है। साथ ही इस अभियान में पुलिस ने तमिलनाडु- थाने के रघु सिंग और भीलीपुरम के कार्थीक नामक दो तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।  बताया गया है कि तस्करों द्वारा इन वाहनों से वन्य प्राणियों को मिजोरम सीमा से दिल्ली की ओर ले जाया जा रहा था। उसी समय पुलिस ने रंगिया स्थित 31 नम्बर राष्ट्रीय राजमार्ग में अभियान चलाकर पकड़ा। सन्देह किया जा रहा है कि इन जीवों की तस्करी में अंतरराष्ट्रीय गिरोह भी शामिल है। पुलिस की घटना के बारे में छानबीन जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें