137 साल में छठी बार कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, 9000 लोग तय करेंगे खड़गे या थरूर? - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

137 साल में छठी बार कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, 9000 लोग तय करेंगे खड़गे या थरूर?

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज 17 अक्टूबर को वोटिंग होना है। मुकाबला मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) और शशि थरूर (Shashi Tharoor) के बीच है। थरूर का कहना है कि मुझे पार्टी के युवा मेंबर्स का समर्थन मिला हुआ है, जबकि खड़गे जी को वरिष्ठ नेता सपोर्ट कर रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि 24 साल बाद ऐसा पहली बार होगा, जब गांधी परिवार को कोई भी सदस्य इस चुनाव में नहीं लड़ रहा है। 1998 में सोनिया गांधी और 2017 में राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बने थे। 

कांग्रेस पार्टी की स्थापना दिसंबर, 1885 में एओ ह्यूम (Allan Octavian Hume) ने की थी। तब से अब तक 137 साल के इतिहास में ये छठा मौका है, जब कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए है। बता दें कि 2022 में होने वाले चुनाव के लिए सबसे पहले उम्मीदवार रहे अशोक गेहलोत ने पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का समर्थन किया है। शुरुआत में अशोक गेहलोत और दिग्विजय सिंह भी इस रेस में शामिल थे, लेकिन बाद में दोनों ने अपने नाम वापस ले लिए। 

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मुख्य मुकाबला खड़गे और थरूर के बीच है। हालांकि, फिर भी मल्लिकार्जुन खड़गे का पलड़ा ज्यादा भारी है। दोनों ही उम्मीदवार पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग राज्यों में जाकर प्रदेश कांग्रेस इकाइयों के प्रतिनिधियों से मिलकर अपने लिए वोट मांग रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस के निर्वाचन मंडल में करीब 9,000 प्रतिनिधि हैं, जो अध्यक्ष चुनेंगे। 

बता दें कि वोटिंग सोमवार को होगी और दो दिन बाद यानी 19 अक्टूबर को ये तय हो जाएगा कि कौन अध्यक्ष पद की कमान संभालेगा। आगामी चुनाव निश्चित तौर पर ऐतिहासिक होगा, क्योंकि नया अध्यक्ष, सोनिया गांधी की जगह लेगा, जो सबसे लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष रही हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें