गुवाहाटी। कांग्रेस नेता शशि थरूर पार्टी अध्यक्ष के आगामी चुनाव के प्रचार के लिए शनिवार को गुवाहाटी पहुंचे। राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में थरूर का स्वागत प्रोफेशनल कांग्रेस के असम प्रदेश अध्यक्ष गौरव सोमानी ने पारंपरिक सिल्क जैकेट, जापी व सोराई से किया। आपको बता दें कि शशि थरूर ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। कुछ दिनों पहले चुनाव प्रचार के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे भी गुवाहाटी आए थे। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। चुनाव के लिए शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे ने नामांकन दाखिल किया है।
!->
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव प्रचार हेतु शशि थरूर गुवाहाटी पहुंचे
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें