गुवाहाटी। राजस्थान के सरदारशहर तहसील के प्रवासी राजस्थानीयों की संस्था सरदारशहर परिषद गुवाहाटी ने माछखुवा स्थित आईटीए सेंटर मे दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ परिषद के अध्यक्ष चंदन मल सेठिया, उपाध्यक्ष सुशील सेठिया,स्वरुप बरडिया, कोषाध्यक्ष भीकमचंद श्यामसुखा, सह मंत्री अशोक बोरड, प्रशांत बुच्चा ने दीप प्रज्वलित करके किया। चंदनमल सेठिया ने अपने स्वागत भाषण में सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। सह मंत्री प्रशांत बुच्चा ने परिषद के बारे में बताया।दिवाली मिलन समारोह का मुख्य आकर्षण परिषद की महिला सदस्याओं द्वारा प्रस्तुत किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। जिसमें एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सरदार शहर की महिलाओं ने यह साबित कर दिया कि सांस्कृतिक दिशा में भी वो किसी से कम नहीं है।परिषद के छोटे-छोटे बच्चों ने भी कई मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए।महिलाओं द्वारा गुजराती, राजस्थानी,बंगाली एवं तमिल संस्कृति की तर्ज पर कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर पहली बार कंप्यूटर के माध्यम से डिजिटल प्रणाली द्वारा भाग्यशाली दान पत्र का निर्णय निकाला गया। कंप्यूटरीकृत कार्यों को राजेश जम्मड ने अंजाम दिया। जिनको तेरापंथ समाज के हेमंत सेठिया का सहयोग भी मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य संयोजिका बबीता जम्मड, प्रतिभा लुणीया, सह संयोजिका सरोज बरडिया, रंजू बरडिया, सुनीता सुराणा, मीनाक्षी बुच्चा, सुमिता बरडिया ,सपना बुच्चा, पूजा सेठिया, रुचि चौहान, सुनीता दुग्गड, पायल झाकल और भारती नाहटा में उल्लेखनीय सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन समिता बरडिया और पूजा सेठिया ने एक खास अंदाज में किया।कार्यक्रम को सफल बनाने ,मे सहयोग दिया।कूपन की सारी व्यवस्था कोषाध्यक्ष भिकम चंद जी श्यामसुखा के साथ भाई विनीत नितिन चिंडालिया ने संभाल रखी थी।कार्यक्रम को सफल बनाने में संदीप बुच्चा, राजेश श्यामसुखा, नवरत्न गधैया, संदीप धाङेवाल, सुनील जम्मङ, मानक जम्मङ, अभय सेठिया, अशोक डागा, संजयराज बुच्चा, महेंद्र सेठिया, सुरेश सोनी का सहयोग रहा।भोजन व्यवस्था नवीन सेठिया के द्वारा किया गया| परिषद के मंत्री पवन जम्मड ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें