गुवाहाटी। ब्रह्मपुत्र साहित्य सभा के अध्यक्ष किशोर जैन ने कामरूप जिला साहित्य सभा के आगामी सत्र के अध्यक्ष पद के लिए दिघलीपूखुरी स्थित असम साहित्य सभा के कार्यालय में मुख्य जिला चुनाव अधिकारी खगेन दहोतिया को अपना नामांकन पत्र सौंपा। इस अवसर पर उनके साथ ब्रह्मपुत्र साहित्य सभा के कार्यकारिणी सदस्य नवल किशोर मोर, रतन अग्रवाल, विजय जैन, संपत मिश्र, सरला काकोटि एवं फैंसी बाजार साहित्य सभा के सचिव घनश्याम लड़िया उपस्थित थे। इस अवसर पर किशोर जैन ने कहा कि मैं 1990 सन से ही असम साहित्य सभा से जुड़ा हुआ हूं। असमिया साहित्य में मेरी रुचि रही है। अतः इस वर्ष जिला अध्यक्ष के रूप में साहित्य सेवा करने को मैं आगे आया हूं। गौरतलब है कि किशोर जैन सन 2009 से 2013 तक असम साहित्य सभा के केंद्रीय समिति के कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। 2014-15 में सुवालकूची अधिवेशन में कुंही पत्रिका के संपादक भी रहे हैं तथा उप समिति में आह्वायक भी थे। वर्तमान में ये ब्रह्मपुत्र साहित्य सभा के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा ये मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी शाखा के पूर्व अध्यक्ष वं अन्य कई संस्थाओं में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।इनकी असमिया एवं हिंदी में कई कविता संग्रह की पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। असमिया अनुवादक के रूप में भी इनका नाम चिर परिचित है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें