पूजा माहेश्वरी
रंगोत्सव मनेगा मंगलवार को
नगांव। सोशल मीडिया और अन्य स्त्रोतो के माध्यम से होली मनाने को लेकर लोगो मे मतांतर चल रहा है। इस सब पर विराम देते हुए नगांव मे होली का दहन 6 मार्च की अर्द्ध रात्रि उपरांत और रंग (होली) खेलने का दिन 7 मार्च को निर्धारित किया गया है। यहां बताते चले की नगांव की प्राचीन मंदिर श्री सत्नाराण ठाकुर बाङी के प्रमुख प्रह्लाद शर्मा और विजय कुमार शर्मा के अनुसार मनीराम पंचाग और ऋषिकेश व काशी पंचाग के अनुसार निर्धारित होली की तिथि को सर्वोच्च मान कर यह निर्णय प्रसारित किया गया है कि नगांव मे 6 मार्च को अर्द्ध रात्रि के बाद 1-15 बजे होली का दहन किया जायेगा और 7 मार्च को रंगोत्सव मनाया जायेगा। उन्होंन आगे कहा कि नगांव शहर मे हमेशा मनीराम,ऋषिकेश व काशी पंचाग के आधार पर मांगलिक कार्यो के निर्णय लिए जाते रहें है। इसलिए उन्होंन होली के लिए उक्त पंचागो को आधार मान के उपरोक्त निर्णय लिए है। उन्होंन कहा कि पूछय घङी मे होली का दहन किया जायेगा जो 6 मार्च को अर्द्ध रात्रि से 2.02 पर रहेगी, 6 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा तिथि शाम 4.17 मिनट से आरंभ होकर दुसरे दिन सांय 6.15 बजे तक है। इसलिए अलग अलग बाते सामने आ रही हैं। फाल्गुन पूर्णिमा के दिन भद्रा काल होने के कारण होली का दहन का शुभ संजोग अर्द्ध रात्रि के बाद हीं बन रहा है। पंडित द्वय प्रह्लाद शर्मा और विजय कुमार शर्मा ने नगांव शहर वासियो से निवेदन किया है कि भ्रम मे ना पङे और 6 मार्च को अर्द्ध रात्रि के बाद 1.15 को होलिका दहन करें तथा 7 मार्च को रंगोत्सव मनाएं। पंडित द्वय ने ढाल (जेल) पिरोना का समय 6 मार्च को सांय4.17 के पहले निर्धारित किया है। उक्त आशय की जानकारी पंडित विजय कुमार शर्मा के हवाले से आज मोबाइल ग्रुप के माध्यम से भी प्रसारित किया गया है। इधर होलिका दहन स्थल पर विद्युत व संगीत की व्यवस्था प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी राजस्थानी युवक संघ द्वारा की जायेगी। अगले दिन 7 मार्च को रंगोत्सव के बाद शाम 6.30 बजे से होली प्रिती सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस आशय की जानकारी संघ के सांस्कृतिक सचिव महेश भजनका ने दी।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें