गुवाहाटी में होलिका दहन कब और किस जगह होगी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुवाहाटी में होलिका दहन कब और किस जगह होगी

 

 

गुवाहाटी। इस वर्ष होलिका दहन का कार्यक्रम असम के पंचांग के समय अनुसार 7 मार्च को शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच होगी। इस वर्ष 7 मार्च का दिन पूरी तरह से भद्रा रहित और शुद्ध होने की वजह से शाम 6 बजे से ही होलिका दहन प्रारंभ हो जाएगा।लेकिन राजस्थान के शेखावाटी अंचल के तिवाडी के होली का रिवाज भद्रा काल में दहन करने का है। तिवाडी परिवार द्वारा 6 मार्च को शाम 7 बजे एसआरसीबी रोड मे होलिका दहन किया जाएगा। इसके अलावा पंचायती ठाकुरबाड़ी होलिका दहन समिति शाम को 6 बजे लाचित घाट के पास होलिका दहन होगा। इसके अलावा पुरानी पट्टी होलिका दहन समिति फैंसी बाजार थाने के सामने शाम 6 बजे होलिका दहन करेगी। गुवाहाटी गौशाला में शाम 6 बजे होलिका दहन किया जाएगा। मालीगांव गौशाला मे शाम 6 बजे होलिका दहन, नारायण नगर होलिका दहन समिति द्वारा शाम 5:30 बजे नारायण नगर फिल्ड में होलिका दहन, दिसपुर होली उत्सव समिति द्वारा गोपाल बोडो खेल पथार की पुरानी जगह पर शाम 6:00 बजे होलिका दहन, काला पहाड़ लाल गणेश सेवा समिति द्वारा शाम 6:00 बजे शुभम गार्डन के पीछे न्यू पद्मश्री क्लब मैदान में होलिका दहन, लासित नगर होलिका दहन समिति द्वारा लाचित नगर फील्ड में शाम 6:00 बजे होलिका दहन कार्यक्रम, नारंगी मे एच एल पौदार कंपलेक्स फारेस्ट गेट में शाम 7 बजे होलिका दहन, गांधी बस्ती शुभम ईलीट में शाम 6 बजे होलिका दहन, आठगांव स्थित नेहा अपार्टमेंट में शाम 6 बजे होलिका दहन कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें