आखिरकार बदरुद्दीन अजमल ने मारवाड़ी समाज से मांगी माफी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

आखिरकार बदरुद्दीन अजमल ने मारवाड़ी समाज से मांगी माफी

 



कांग्रेस नेता गौरव सोमानी के नोटिस के जवाब में सांसद अजमल ने दिया माफीनामा


गुवाहाटी। हाल ही में असम प्रदेश कांग्रेस के सचिव व प्रोफेशनल कांग्रेस के असम प्रदेश अध्यक्ष गौरव सोमानी द्वारा सांसद बदरुद्दीन अजमल को मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ उनकी टिप्पणियों के जवाब में भेजे गए कानूनी नोटिस के संबंध में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम हुआ है। बदरुद्दीन अजमल ने मारवाड़ी समुदाय से औपचारिक तौर पर सार्वजनिक माफी जारी की है। यह माफ़ी मीडिया में एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से व्यक्त की गई है। माफीनामे में सांसद ने लिखा कि उनके बयान के कारण अगर किसी को आघात पहुंचा है तो उसके लिए वह अपना दुख व्यक्त करते हैं। गौरव सोमानी ने कहा कि हम इस मुद्दे को संबोधित करने और उनके शब्दों की जिम्मेदारी लेने की श्री अजमल की इच्छा की सराहना करते हैं। राइज प्लस से बात करते हुए गौरव सोमानी ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय की अधिवक्ता नैना अग्रवाल को भी इस सफलता का भागीदार बताया। उन्होंने आगे कहा कि समाज के जागरूक लोगों के समर्थन ने इस सकारात्मक परिणाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हमें उम्मीद है कि यह माफी विभिन्न समुदायों के बीच एकता और सम्मान को बढ़ावा देने में एक कदम आगे बढ़ेगी। सोमानी ने आगे कहा की हम एक समावेशी समाज की दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जहां हर व्यक्ति को महत्व और सम्मान दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें