अब मिडिल क्लास का घर खरीदने का सपना भी आसानी से साकार होगा। हर किराएदार मकान मालिक बनकर सकता है। घर या फ्लैट खरीदते समय पैसों की दिक्कत नहीं आने वाली है। स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है। आजादी की 77वीं वर्षगांठ पर देश को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कमजोर और मिडिल क्लासग के लोगों के लिए सरकार ऐसी योजना ला रही है, जिसमें होम लोन के ब्याज में लाखों रुपए की राहत दी जाएगी। इसका मकसद झुग्गी-झोपड़ी और किराए पर रहने वालों के घर का सपना पूरा करना है।
अब घर खरीदना आसान होगा
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, 'शहर में कमजोर और मध्यम वर्ग के परिवार भी रहते हैं, जिनका सपना घर खरीदने का है। आने वाले कुछ सालों में उनके लिए हम ऐसी योजना ला रहे हैं, जिससे किराए के मकान, झुग्गी-झोपड़ी और चॉल में रहने वालों को जो होम लोन मिलेगा, उसके ब्याज पर लाखों रुपए का राहत दिया जाएगा। ' देश में आज भी बड़ी संख्या में लोग झुग्गियों में रहते हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार, शहरों में 17 प्रतिशत आबादी झुग्गियों में रहा करती है।
देश में क्या है होम लोन का रेट
बता दें कि पिछले साल ही RBI ने मई से रेपो रेट में 2.5 परसेंट का इजाफा किया है। इसके बाद से ही होम लोन सहित सभी लोन महंगे हो गए हैं। लोगों को काफी समय से लोन के सस्ते होने का इंतजार है। इसी उम्मीद में वे राहत पाने की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं। फिलहाल अभी उन्हें राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है। आरबीआई ने देश में बढ़ती महंगाई पर कंट्रोल करने के लिए मई 2022 के बाद से कई बार रेपो रेट बढ़ाया। जिसकी वजह से फरवरी 2023 में 6.5 फीसदी तक रेपो रेट पहुंच गया। इस साल आरबीआई ने रेपो रेट पहले जितना ही बरकरार रखा है। बावजूद इसके होम लोन महंगा है। हालांकि, पीएम मोदी ने इस पर गुड न्यूज देकर एक बड़ी उम्मीद दे दी है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें