असम लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफल हुए होजाई के रोहित चौधरी, शगुन मोर, अभी साहा व रामानंद कुमार सिंह का 'अपना मंच' व मायुुमं ने किया अभिनंदन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफल हुए होजाई के रोहित चौधरी, शगुन मोर, अभी साहा व रामानंद कुमार सिंह का 'अपना मंच' व मायुुमं ने किया अभिनंदन

 


निखिल कुमार मुन्दड़ा 


होजाई। असम लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफल हुए होजाई के रोहित चौधरी, शगुन मोर, अभी साहा व रामानंद कुमार सिंह का 'अपना मंच' ने किया अभिनंदन। अपना मंच के सलाहकार व सदस्यों के एक दल ने आज चारों के निवास स्थान पर जाकर असमिया फुलाम गामोछा, मान पत्र व भेंट देकर उनका सम्मान व उत्सवर्धन किया। साथ ही उनके माता-पिता का भी सम्मान किया। ‌सर्वप्रथम अपना मंच के दल ने रोहित चौधरी के घर में जाकर उनका एंव उनके माता-पिता विकास मिता चौधरी का सम्मान किया। इसके बाद शगुन मोर के घर में जाकर उनका व उनके माता-पिता मोहन व रेखा मोर एवं उनकी बड़ी मां सपना मोर का‌ सम्मान किया। इसके पश्चात अभि साहा एवं उनके पिता नारायण व माता शिखा साहा का सम्मान किया। तत्पश्चात रामानंद कुमार सिंह एवं उनके माता रामजानकी देवी व पिता दिलीप सिंह का सम्मान किया। अपना मंच की तरफ से अपना मंच के सलाहकार डॉ मनोज कुमार स्वामी, शिव शंकर बोरा, रमेश मुंदडा, शिवदयाल सिंह, संस्थापक निखिल कुमार मूंदड़ा, सदस्य मयंक क्याल, चैतन्य बोरा उपस्थित थे। गौरतलब है असम लोक सेवा आयोग परीक्षा 2022 का बुधवार को परिणाम घोषित हुआ था जिसमें राज्य भर में असम पुलिस सेवा वर्ग में होजाई के रोहित चौधरी ने प्रथम स्थान हासिल किया व अपने जिले का नाम रोशन किया। अभी साहा ने अपनी प्रतिभा के बल पर ए.सी.एस. वर्ग में 72 वाँ स्थान हासिल किया। वहीं शगुन मोर ने ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर का पद अर्जित किया। इसके अलावा रामानंद कुमार सिंह ने असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर का पद हासिल कर होजाई का मान बढ़ाया। इसके साथ ही मारवाड़ी युवा मंच की होजाई शाखा के एक प्रतिनिधि दल ने रोहित चौधरी व शगुन मोर के घर में जाकर दोनों को सम्मानित करते हुए उनका हौसला अफजाई किया। प्रतिनिधि दल में अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, सचिव अभी मोर, कोषाध्यक्ष संजय मुरारका, विनय सरावगी, पीयूष क्याल, नवीन अग्रवाल, आशीष कुमार शर्मा, निखिल कुमार मूंदड़ा उपस्थित थे।








कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें