निखिल कुमार मुन्दड़ा
होजाई। होजाई के लक्ष्मी नारायण मंदिर में दो दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों के तहत श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मारवाड़ी पंचायती के अध्यक्ष लावण्य कुमार अग्रवाल ने धार्मिक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया रविवार 21-01-2024 संध्या 6:30 बजे अखंड रामायण पाठ प्रारंभ होगा जिसकी पूर्णाहुति 22 जनवरी 2024 सोमवार को सांय 6:00 बजे होगी। उन्होंने आगे बताया कि सोमवार 4:30 बजे से सांवरिया भक्त मंडल द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। वहीं स्थानीय माताऔं, बहनों द्वारा जीवंत झांकी प्रस्तुत की जाएगी। सांय के समय मंदिर परिसर में दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। वहीं संध्या आरती के पश्चात प्रसाद का आयोजन किया जाएगा। अग्रवाला ने सभी समाज बंधुओ एवं धर्म प्रेमी जनों से अनुरोध किया है की दो दिवसीय श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम में सह-परिवार पधार कर पुण्य के भागी बनें व कार्यक्रम को सफल बनाएं। उल्लेखयोग्य है, इस उपलक्ष पर मंदिर को सुन्दर तरीके से सजाया गया हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें