बर्षो की समस्या का हुआ समाधान,मुख्यमंत्री ने होजाई वासियों को समर्पित किया रेलवे ओवर ब्रिज - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बर्षो की समस्या का हुआ समाधान,मुख्यमंत्री ने होजाई वासियों को समर्पित किया रेलवे ओवर ब्रिज

 

निखिल कुमार मुन्दडा


होजाई। मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा ने होजाई शहर के पुराना बाजार को नया बाजार से होते हुए पश्चिम कर्वी आंगलोंग को जोड़ने वाली रेलवे ओवर ब्रिज को होजाई वासियों को आज समर्पित किया। इसके बाद संवाददाताओं से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की होजाई के लिए आज गर्व का दिन है की बहुत पुरानी समस्या का समाधान हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा की अब ट्रैफिक से हो रही समस्या का कुछ हद तक निदान होगा। वहीं उन्होंने आगे कहा कि रेलवे के अधिकारियों से वे बात करेंगे जिससे और भी कई समस्याओं पर चर्चा कर उनका निदान करेंगे, जिससे आम जनमानस को फायदा होगा। गौरतलब है, लंबे समय से होजाई वासी रेलवे ओवरब्रिज के न होने के कारण कई-कई देर रेलवे क्रॉसिंग फाटक बंद होने की वजह से अनेक कासन से सामूखीन होना पड़ता था। आज के इस कार्यक्रम में प्रेम रंजन कुमार (डीआरएम, लामडिंग), होजाई के विधायक रामकृष्ण घोष, लामडिंग के विधायक शिबू मिश्रा, काजीरंगा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार कामाख्या प्रसाद ताशा, भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप देव, असम अल्पसंख्यक उन्नयन बोर्ड के अध्यक्ष हबीब मोहम्मद चौधरी, होजाई जिला आयुक्त लचित कुमार दास, जिला पुलिस अधीक्षक सौरभ गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस ऐतिहासिक दृश्य को देखने के लिए नया बाजार जहां से उक्त ओवरब्रिज का उद्घाटन किया वहां हजारों की संख्याओं में लोग उमर पड़े।


उल्लेखयोग्य है, कि सन 2017 के दिसंबर महीने में तत्कालीन रेल राज्य मंत्री राजेंन गोहाई ने 45 करोड़ की लागत से बनने वाले उक्त रेलवे ओवर ब्रिज की आधारशिला रखी थी। उस समय होजाई के विधायक शिलादित्य देव थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें