गौहाटी गौशाला शिव मंदिर के शिवरात्रि महोत्सव में राज्यपाल उपस्थित हुए - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गौहाटी गौशाला शिव मंदिर के शिवरात्रि महोत्सव में राज्यपाल उपस्थित हुए


गुवाहाटी। आठगांव स्थित श्री गौहाटी गौशाला स्थित शिव मंदिर में गुवाहाटी गौशाला समिति के तत्वाधान में पहली बार शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दोनों शिव मंदिर में प्रातः कालीन सत्र में चार यजमान एवं सांयकालीन सत्र में चार यजमानों ने महा रुद्राभिषेक किया। इससे पहले यजमानों ने वैदिक पूजन का कार्य संपन्न किया।सांयकालीन सत्र में असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने धर्मपत्नी अनीता कटारिया के साथ उपस्थित होकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इससे पहले राज्यपाल ने गौशाला हनुमान मंदिर में हनुमान जी की पूजा अर्चना करके गौ पूजन कर गौ माता को गुड और घास खिलाया। इस अवसर पर गौशाला के ट्रस्टी इंचार्ज अशोक धानुका,अध्यक्ष जयप्रकाश गोयनका, सचिव प्रदीप भुवालका,कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार जालान उनके साथ थे। राज्यपाल ने रुद्राभिषेक के मंत्रों से शिव पूजन व अभिषेक किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि गुवाहाटी में गौशाला प्रारंभ करने वाले आपके पुरखें नमन योग्य है। हम राजस्थान के रहने वाले हैं। राजस्थान और भगवान कृष्ण का अटूट संबंध है। भगवान कृष्ण गौ भक्त थे। हमारे शास्त्रों में लिखा है कि जितने भी देवता है वे गौ माता में निवास करते हैं। हम जन्म से ही गौ माता की सेवा करना अपना धर्म समझते हैं। गाय के शरीर में हाथ फेरने से जो ऊर्जा प्राप्त होती है वह ऊर्जा और कहीं प्राप्त नहीं होती है। आज शिवरात्रि का पावन पर्व है।भोले बाबा हमारे पिता के रूप में है। इसमें मां और पिता दोनों का स्वरूप है। आज देश का कोई भी गांव ऐसा नहीं है जहां शिव मंदिर न हो। इससे पहले गौशाला के ट्रस्टी इंचार्ज अशोक धानुका ने राज्यपाल को गमछा पहनकर स्वागत किया। रमेश गोयनका ने गौ माता की मूर्ति प्रतीक चिन्ह के रूप में भेंट की व शरद जैन ने गौशाला की वार्षिक स्मारिका भेंट की। अनीता कटारिया का भी मंजू भंसाली ने दुपट्टा पहना कर अभिनंदन किया। शाम की महाआरती में गौशाला कार्यकारिणी समिति सदस्य के अलावा अनेक भक्तों ने भाग लिया। इस अवसर पर अष्ट प्रहर रात्रि को अष्ट प्रहर पूजा भी की गई। शाम को जगदीश महतो द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। गौशाला के सचिव प्रदीप भुवालका ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें