परशुराम सेवा सदन में आयोजित राम कथा में उमड़ी भक्तों की भीड़ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

परशुराम सेवा सदन में आयोजित राम कथा में उमड़ी भक्तों की भीड़

 



गुवाहाटी। आधुनिक समय में भगवान राम के गौरवशाली व्यक्तित्व के महत्व को समझने के लिए दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 09 से 15 जून 2024 तक स्थानीय परशुराम सेवा सदन में शाम 3 बजे से 6:30 बजे तक श्री राम कथा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन के पांचवें दिन आज दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या, विश्व प्रसिद्ध कथाव्यास साध्वी दीपिका भारती ने जटायु की मृत्यु बनाम बाली की मृत्यु का तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत किया, और उन आध्यात्मिक सूत्रों को उजागर किया, जिनके माध्यम से मृत्यु भी एक उत्सव बन जाती है।आदरणीय कथा व्यास जी ने सुन्दरकाण्ड प्रसंग के पीछे छिपे गूढ़ आध्यात्मिक रहस्यों को उजागर करते हुए बताया कि जब मनुष्य के जीवन में ईश्वर आते हैं तो उसका जीवन सुन्दर हो जाता है। और भक्ति की इस सुन्दर यात्रा को सुन्दरकाण्ड के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अशोक वाटिका में सीता की राम के लिए कारुण्य पुकार, हनुमान का माता सीता से मिलन और हनुमान द्वारा लंका दहन सहित विस्मयकारी प्रसंगों के माध्यम से महत्वपूर्ण भक्ति सूत्रों को प्रकट किया।दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित कथा की विशेषता बताते हुए, साध्वी जी ने कहा, "संस्थान की कथाएं कोई सामान्य कथाएं नहीं है। संस्थान द्वारा आयोजित कथा को दिव्य गुरु श्री दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित कथा की विशेषता बताते हुए, साध्वी जी ने कहा, “संस्थान की कथाएं कोई सामान्य कथाएं नहीं है। संस्थान द्वारा आयोजित कथा को दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के कुशल मार्गदर्शन में अपना वास्तविक अर्थ मिलता है। इन कथाओं द्वारा दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान प्राचीन भारतीय ग्रंथों में निहित जीवन बदलने वाले आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचार कर रहा है। जिसे ऋषियों ने पाकर अपने आंतरिक जगत में ईश्वर का साक्षात् दर्शन किया। इसलिए, दिव्य गुरु के ब्रह्मज्ञानी संन्यासी शिष्यों द्वारा सुनाई गई ये कथाएं धर्मग्रंथों के प्रमाणिक आध्यात्मिक महत्व को प्रस्तुत करती हैं। दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्यों द्वारा रामचरितमानस की चौपाइयों और मधुर भजनों की मनमोहक संगीतमय प्रस्तुति ने सभी भक्तों को सच्ची भक्ति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा निर्मित आयुर्वेदिक औषधियां की स्टाल भी लगाई गई। जिसमें श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी भी की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```