होलसेल जनरल मर्चेंट्स एसोसिएशन की तीसरी साधारण सभा संपन्न विजय गुप्ता पुनः अध्यक्ष मनोनीत - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होलसेल जनरल मर्चेंट्स एसोसिएशन की तीसरी साधारण सभा संपन्न विजय गुप्ता पुनः अध्यक्ष मनोनीत



गुवाहाटी। होलसेल जनरल मर्चेंट एसोसिएशन की तेईसवीं साधारण सभा अध्यक्ष विजय गुप्ता की अध्यक्षता में पलटन बाजार स्थित एक होटल में आयोजित की गई।सभा में चुनाव अधिकारी प्रदीप दास ने सत्र 2024 -26 के लिए विजय गुप्ता को निर्विरोध पुनः अध्यक्ष घोषित किया। इससे पहले अध्यक्ष विजय गुप्ता, सचिव प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष नितिन सरावगी, अशोक चौधरी, पूनम तनेजा, प्रदीप दास, सज्जन अग्रवाल, दीपक मेहता और अरुण अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर सभा की शुरुआत की। अध्यक्ष विजय गुप्ता ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि 23वीं साधारण सभा में हम अपने अनुभवों का आत्मावलोकन करके दो वर्ष बाद आने वाली रजत जयंती सम्मेलन की तैयारी करेंगे।संगठन की स्थापना 1992 में हुई थी मगर साधारण सभा की रजत जयंती हम अगले साल मना लेंगे।श्री गुप्ता ने आगे कहा कि भारत एक ऐसा गणतांत्रिक देश है जो पूरे विश्व के अंदर ऐसी गणतांत्रिक व्यवस्था कहीं भी देखने को नही मिल रही है।जिसका मूल कारण यह है कि गणतंत्र के चार स्तंभ है विधायिका, न्यायपालिका, संवाद माध्यम और कार्यपालिका। इसके अलावा अर्थव्यवस्था भी गणतंत्र का एक महत्वपूर्ण अंग है। हमारा संगठन भी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ही कार्य कर रहा है। इसके अलावा हम अपने सामाजिक दायित्वबोध को भी पालन करते आ रहे हैं। इसके बाद सचिव प्रकाश गुप्ता ने अपने वार्षिक प्रतिवेदन में सदस्यता विस्तार के अलावा क्या किया व आगे क्या करना है इस पर अपना वक्तव्य दिया। कोषाध्यक्ष नितिन सरावगी ने गत वर्ष के आय और व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। जिसे साधारण सभा ने पारित किया। सभा में पंचरत्न युवक अमित मालू ,अमित रारा, अखिल चौधरी, अरहम दुग्गड, और शुभम मोर को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यालय सचिव बीके तिवारी को भी सम्मानित किया गया। विजय गुप्ता ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अशोक चौधरी, उपाध्यक्ष के लिए अरुण अग्रवाल और दीपक मेहता, सचिव के लिए प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष के लिए नितिन सरावगी,सहसचिव पद के लिए अमित जैन और अरहम दुग्गड के नाम की घोषणा की। सलाहकार के रूप में प्रदीप दास,पूनम तनेजा और सज्जन अग्रवाल का नाम चयनित किया गया। सचिव प्रकाश गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। उक्त जानकारी संगठन के वरिष्ठ सदस्य अशोक मालू ने पत्रकारों को दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```